इस ₹9 के Penny Stock पर ग्लोबल ब्रोकरेज हुए Super Bullish! मिल सकता है 50% तक का दमदार रिटर्न

Penny Stock : वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का नाम इन दिनों शेयर बाजार में फिर चर्चा में आ गया है। फेमस ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी Citi ने कंपनी के शेयर को लेकर अपनी राय बेहतर कर दी है। Citi ने वोडाफोन आइडिया का टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹14 कर दिया है, जबकि अभी इसका शेयर ₹9 के आस-पास है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर में आगे करीब 49% तक की बढ़त की उम्मीद जताई जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश और AGR राहत

हाल ही में देश की सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को AGR यानी Adjusted Gross Revenue बकाए की पुनर्गणना करने की अनुमति दी है। इसका मतलब है कि कंपनी को सरकार से काफी राहत मिलने की संभावना है। ब्रोकरेज Citi का मानना है कि इस फैसले से सरकार को कंपनी की मदद करने का कानूनी आधार मिल गया है। अगर सरकार AGR बकाया की गई रकम को फिर से देखती है, तो कंपनी पर कर्ज का बोझ कम हो सकता है।

Vodafone Idea की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद

वोडाफोन आइडिया पर कर्ज का काफी बोझ है, जो करीब ₹2 लाख करोड़ के आसपास है। इसमें से ₹1.2 लाख करोड़ स्पेक्ट्रम के कर्ज और करीब ₹83,400 करोड़ AGR बकाया है। Citi का कहना है कि अगले तीन साल में कंपनी ₹50,000–55,000 करोड़ खर्च करने की योजना बना रही है, जिससे नेटवर्क कवरेज सुधरेगा और 4G/5G सेवाओं का विस्तार होगा। साथ ही कंपनी के ऑपरेशनल मुनाफे (EBITDA) में भी 3–5% की बढ़ोतरी का अनुमान है।

आगे के बड़े बदलाव और रिवॉर्ड का मौका

Citi का मानना है कि वोडाफोन आइडिया के शेयर में रिस्क के साथ-साथ रिवॉर्ड भी छुपा है। ब्रोकरेज ने इसे हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड स्टॉक की कैटेगरी में रखा है और अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। अगर कंपनी ने अपने कर्ज के पुनर्गठन, इक्विटी रेज़ और सरकार से राहत जैसे मुद्दों पर कामयाबी पाई, तो इसका स्टॉक ₹10 से ऊपर जा सकता है। इंडस टावर्स जैसे पार्टनर कंपनियों को भी इसका फायदा मिल सकता है।

Vodafone Idea स्टॉक के टर्निंग पॉइंट

वोडाफोन आइडिया के शेयर के लिए कुछ बड़े ट्रिगर सामने आए हैं। अगर कर्ज की संरचना में बदलाव की प्रक्रिया 2026 तक पूरी हो गई, नई इक्विटी जुटाई गई और सरकार की ओर से औपचारिक राहत की घोषणा हुई, तो कंपनी का शेयर और भी ऊपर जा सकता है। हाल के बदलावों के कारण यह स्टॉक निवेशकों के लिए उम्मीद की रौशनी बन रहा है।

(यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी निवेश सलाह नहीं है। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अवश्य लें।)

Leave a Comment